Chanakya Niti: इन गुणों वाले व्यक्ति कभी भी प्यार और वैवाहिक जीवन में नहीं होते नाकाम

My job alarm (chanakya niti) : चाणक्य के नीति शास्त्र में यह स्पष्ट किया गया है कि प्रेम और वैवाहिक जीवन में सफलता पाने के लिए पुरुषों को महिलाओं का सम्मान करना आना चाहिए। आचार्य चाणक्य का मानना था कि जो व्यक्ति महिलाओं (जैसे मां, बहन, बेटी, और पत्नी) को सम्मान की दृष्टि से देखता है, वह अपने प्रेम और वैवाहिक रिश्तों में कभी असफल नहीं होता। चाणक्य (happiness and prosperity in life) के अनुसार, जब एक महिला देखती है कि उसका साथी अन्य महिलाओं को आदर देता है, तो उसे अपने जीवन साथी पर गर्व महसूस होता है। वह समझती है कि जो व्यक्ति दूसरों को इतना सम्मान देता है, वह अपने रिश्ते में भी उतना ही प्यार और समर्पण दिखाएगा।
आचार्य चाणक्य ने एक प्रेमी में इस आदत को सबसे अहम बताया है। चाणक्य के मुताबिक, अगर एक व्यक्ति प्रेमिका या प्रेमी के (chankya neeti about life) अलावा किसी भी पराई महिला की तरफ आकर्षित नहीं होता और उसे गलत नजर से नहीं देखता तो वो जीवन भर (chankya niti) अपने प्रेम को बचा पाने में कामयाब रहता है। ऐसा करने वाले प्रेमी के मन में दिखावा नहीं होता है और ये गुण उनके रिश्ते में विश्वास पैदा करता है।
सुरक्षा का भाव
चाणक्य ने प्रेमी या पति में सुरक्षा की भावना को भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना है। उनका कहना है कि एक पत्नी या प्रेमिका अपने साथी में सुरक्षा का भाव देखना चाहती है। जब एक पत्नी को यह विश्वास हो जाता है कि उसका पति किसी भी परिस्थिति में उसकी रक्षा करेगा, तो उसका रिश्ता और मजबूत हो जाता है।
हर महिला अपने पति में एक प्रकार की सुरक्षा की भावना देखना चाहती है। यह सुरक्षा केवल शारीरिक सुरक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि मानसिक और भावनात्मक सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है। जब एक पति अपनी पत्नी के प्रति इस प्रकार का सुरक्षा भाव दिखाता है, तो पत्नी न केवल रिश्ते में सुरक्षित महसूस करती है, बल्कि वह अपने पति के साथ खुशी और संतोष से जीवन जीती है।
प्रेमिका या पत्नी की संतुष्टि
चाणक्य (acharya chanakya) कहते हैं कि प्रेम के रिश्ते में प्रेमिका या पत्नी की संतुष्टि अहम होती है। जो प्रेमी अपने पार्टनर को भौतिक सुख देने के साथ (Chanakya Niti hindi) दूसरे सुख प्रदान करता है वो अपने रिश्ते में खुशी बनाए रखने में कामयाब रहता है। चाणक्य कहते हैं कि प्रेमी को अपनी प्रेमिका के साथ कोमल स्पर्श रखना चाहिए।