My job alarm

CBI : रिटायर्ड अधिकारी के घर मिला कुबेर का खजाना, जहां डाला हाथ वहीं निकला पैसा ही पैसा

railway officer: आज के समय में सरकारी कर्मचारियों द्वारा धोखाधडी के मामले सामने आते रहते हैं। इसी के चलते आपको बताने जा रहे हैं कि हाल ही में सीबीआई ने अपनी जांच के दौरान पाया हैं कि एक रिटायर रेलवे अधिकारी के घर में मिला धन देखकर अधिकारियों के होश उड गए। आइए जानते हैं इसके बारे में पुरी डिटेल्स...

 | 
CBI : रिटायर्ड अधिकारी के घर मिला कुबेर का खजाना, जहां डाला हाथ वहीं निकला पैसा ही पैसा

My job alarm - (cbi raid) आपको बता दें कि सीबीआई ने हाल ही में एक रिटायर्ड रेलवे कर्मी के घर छापा मारा हैं। इस मामले से बडी ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई हैं कि छापे में सीबीआई को इतनी संपत्ति मिली हैं कि (cbi raid on retired railway officer) देखने वाले को विश्वास को भी नहीं हो सकता हैं। अधिकारी भी आय से अधिक इतनी संपत्ति देख भौंचक्के रह गए। CBI को रेड में रिटायर रेलवे कर्मी के घर से करोड़ों रुपये की संपत्ति मिली है।


CBI ने प्रमोद कुमार जेना के खिलाफ दर्ज किया था केस -
एजेंसी ने 1989 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा के अधिकारी प्रमोद कुमार जेना के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से (pramod kumar jaina) अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में तीन जनवरी को मामला दर्ज किया था। बता दें कि प्रमोद कुमार जेना पिछले साल नवंबर में सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्त अधिकारी पर कथित तौर पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।


दरअसल, यह मामला आय से अधिक संपत्ति केस में शुरू हुआ था। सीबीआई ने भुवनेश्वर में इंडियन रेलवे से रिटायर्ड 89 बैच के ऑफिसर प्रमोद कुमार जैना के यहां छापेमारी की है। छापेमारी में अब (CBI raids retired railway officer) तक 1.57 करोड़ रुपये, 17 किलो ज्वैलरी (जिसकी कीमत 8 करोड़ रुपये है) बरामद हुई है। इतना ही नहीं बल्कि छापेमारी के दौरान प्रमोद कुमार के पास से कई प्रॉपर्टी के कागजात भी बरामद हुए है। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रमोद कुमार जैना ईस्ट कोस्ट रेलवे के चीफ ऑपरेशन मैनेजर हुआ करते थे।

 

रेलवे अफसर ने बनाई करोड़ों की संपत्ति -
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, प्रमोद ने 1,92,21,405 की संपत्ति बनाई जो इनकी आय से 59.09 प्रतिशत ज्यादा है। 3 जनवरी को प्रमोद कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें बताया गया कि 2005 में इसकी (CBI Seized 15 crore property) सम्पत्ति 4,54,412 बैंक बेलेंस और प्लाट मिलाकर थी। जैना ने 1987 में रेलवे ज्वॉइन की थी। 

सीबीआई के मुताबिक 1 जनवरी 2005 से 31 मार्च 2020 में ये सम्पत्ति अवैध तरीके से बनाई गई। जानकारी के मुताबिक, भुवनेश्वर में सीबीआई की रेड अभी भी जारी है।
 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now