My job alarm

Delhi-NCR में घर लेना हो गया महंगा, इतने बढ़ गए प्रोपर्टी के रेट

Property rates in Delhi-NCR : घर खरीदारें के लिए हाल ही में एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। दिल्ली और उसके आस पास के इलाकों में अगर आप घर खरीदने का प्लान कर रहे है तो जरा रूकिए और इस खबर को ध्यान से पढ़ें। दरअसल दिल्ली एनसीआर के इलाकों में प्रोपर्टी रेट्स (boom in property rates) में तगड़ा बूम आया है। अब यहां आशियाना खरीदना इतना भी आसान नही रहा है। आइए जान लें कि यहां संपत्ति की कीमतों में कितनी वृद्धि हुई है। 
 | 
Delhi-NCR में घर लेना हो गया महंगा, इतने बढ़ गए प्रोपर्टी के रेट

My Job Alarm -  (Property Rate Hike) ये तो अब साफ देखने को मिल रहा है कि दिल्ली एनसीआर के इलाके अब प्रोपर्टी हब बनते जा रहे है। एनसीआर के आठ प्रमुख शहरों में आवास की डिमांड और कीमत दोनों में वृद्धि दर्ज की जा रही (property demand and price in NCR) है। अगर आप भी दिल्ली और एसके आस पास के इलाकों में घर खरीदने का सोच रहे है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली एनसीआर के इलाकों में अब प्रोपर्टी के रेट (property rate increase in NCR) में तगड़ा बूम आया है। अब यहां घर खरीदना उतना आसान नही रह गया है। बता दें कि मजबूत मांग के कारण सितंबर तिमाही के दौरान आवास की कीमतों में सालाना औसतन 11 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। 


वृद्धि की अगर बात करें तो दिल्ली-एनसीआर (property news of Delhi) में सबसे अधिक 32 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। रियल्टर्स की शीर्ष संस्था क्रेडाई, रियल एस्टेट कंसल्टेंट कोलियर्स और डेटा एनालिटिक फर्म लियासेस फोरास ने अपनी संयुक्त 'हाउसिंग प्राइस-ट्रैकर रिपोर्ट Q3 2024' जारी की। इससे यह जानकारी मिली है। प्रोपर्टी के रेट में वृद्धि का सारा ब्यौरा उसमें दिया गया है। 


क्या कहती है रिपोर्ट


हालिया रिपोर्ट में दी गई जानकारी के अनुसार , "भारत के शीर्ष 8 बाजारों में औसत आवास की कीमतें Q3 (जुलाई-सितंबर) 2024 के दौरान सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 11,000 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गईं। इसकी वजह मजबूत मांग (housing demand in Delhi) और सकारात्मक बाजार धारणा रही।" 2021 से लगातार 15वीं तिमाही में औसत आवास की कीमतों में वृद्धि हुई है।


कितनी हुई सालाना वृद्धि


घर खरीदने का सोच रहे लोगों को उनकी जानकारी के लिए बता दें कि सभी 8 प्रमुख शहरों में आवास की कीमतों में सालाना वृद्धि (Annual increase in housing prices) देखी गई। जुलाई-सितंबर की अवधि के दौरान दिल्ली-एनसीआर में सबसे अधिक 32 प्रतिशत (Delhi-NCR property rates)  की वृद्धि देखी गई। इसके बाद बेंगलुरु में 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई। आंकड़ों के अनुसार, इस साल जुलाई-सितंबर के दौरान दिल्ली-एनसीआर में औसत आवास की कीमतें 32 प्रतिशत बढ़कर 11,438 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गईं, जो एक साल पहले की अवधि में 8,655 रुपये प्रति वर्ग फुट थीं।


वहीं, कलियर्स, इंडिया की सीईओ बादल याग्निक का कहना है कि आवासीय बाजार धीरे-धीरे स्थिर हो रहा है। उन्होंने कहा, 'डेवलपर्स कॉम्पैक्ट साइज की यूनिट ऑफर करके प्राइस-सेंसिटिव क्षेत्रों में अपनी रणनीतियों को फिर से तैयार कर रहे हैं। हालांकि औसत आवास की कीमतों (average housing prices) में लगातार वृद्धि जारी रही है, जो कि Q3 2024 के दौरान 11 फीसदी YoY वृद्धि को दर्शाती है। अगर निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती होती है, तो घर खरीदारों को वित्तीय राहत मिल सकती है।'

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now