My job alarm

1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों के 18 महीने के बकाया DA Arrears पर आया बड़ा अपडेट, जानिये कब मिलेगा पैसा

DA Arrear :  केंद्र सरकार की ओर से दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया था, जिसके बाद कर्मचारियों का महंगाई भाता (central employees dearness allowance) 50 प्रतिशत से बढ़कर 53% हो गया है। महंगाई भत्ते में इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों को अच्छा फायदा हुआ। अब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के 18 महीने के बकाया DA एरियर पर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। 

 | 
1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों के 18 महीने के बकाया DA Arrears पर आया बड़ा अपडेट

My job alarm - (DA Arrier Update) केंद्र सरकार की ओर से देश में कोई विशेष वित्त परिस्थिति आने पर डीए को रोक दिया जाता है। ऐसे में कुछ साल पहले देश में करोना महामारी के आने की वजह से सरकार ने देश के करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों के डीए को रोक दिया था। जिसके हिसाब से केंद्रीय कर्मचारियों का 18 महीने (18 mahine ka DA kab milyga) का डीए व एरियर आना बाकी है। कर्मचारियों के बीच इस बकाया डीए को लेकर मांग किए जाने के साथ ही कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। अगर सरकार कर्मचारियों की इस डिमांड को मान लेती है तो इससे कर्मचारियों को काफी लाभ हो सकता है। 

 

 

कर्मचारियों ने की बकाया डीए एरियर की मांग

 


कर्मचारियों के लिए प्रतिनिधि संगठन संयुक्त सलाहकार मशीनरी (JCM) के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने हाल ही में अपडेट जारी करते हुए बताया है कि उन्होंने कर्मचारियों के बकाया 18 महीने के बकाया डीए (DA Hike) को एरियर सहित जारी करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी की वजह से सरकार को वित्तीय परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था जिसकी वजह से सरकार ने कर्मचारियों के डीए को रोक दिया था। लेकिन अब भारत देश आर्थिक रूप से मजबूत हो चुका है। ऐसे में डीए एरियर का पेमेंट (18 month Pending DA Arrear) कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत देगा।

 

बजट 2025 से हैं ये उम्मीद


फिलहाल महंगाई के इस दौर में कर्मचारियों को डीए एरियर (DA Arear news) की पेमेंट मिल सकती है। जिसकी वजह से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को काफी राहत मिल सकती है। 1 फरवरी 2025 को जारी किये जाने वाले बजट में मोदी सरकार की ओर से  इस मुद्दे को लेकर ऐलान किया जा सकता है। साल 2025 में 1 फरवरी को पेश होने वाला बजट मोदी सरकार के अंतर्गत तीसरे टर्म (DA latest update) का पहला पूर्ण बजट होने वाला है। जिसकी वजह से कर्मचारियों को उम्मीदें हैं कि इससे उनको काफी लाभ होगा। वित्त मंत्रालय को भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक ये उम्मीद लगाई जा रही है कि सरकार बकाया एरियर को लेकर ऐलान कर सकती है। 

सरकार के फैसले से इनको मिलेगा लाभ


केंद्र सरकार (central govt employees) की ओर से इस प्रस्ताव को जारी करने के बारे में विचार किया जा सकता है। अगर सरकार इस फैसले पर मंजूरी जारी कर देती है तो इससे केंद्रीय कर्मचारियों को न सिर्फ आर्थिक राहत मिलेगी बल्कि इससे उनके लिए सरकार की सकारात्मक पहल का भी जारी करने का संकेत माना जा सकता है। आने वाले बजट में डीए में बढ़ोतरी (DA hike for government employees) पर आधिकारिक घोषणा किये जाने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। बजट 2025 में इस घोषणा से लाखों कर्मचारियों को राहत मिलने के आसार दिख रहे हैं। 

आठवें वेतन आयोग पर मिला बड़ा झटका 


एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग के गठन का काफी समय से इंतजार है। लेकिन वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) ने इन कर्मचारियों की टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल, वित्त मंत्रालय ने आठवें वेतन आयोग को लेकर एक अपडेट दिया है, जिसके बाद इन केंद्रीय कर्मचारियों (central employees) को बड़ा झटका मिला है। वित्त मंत्रालय संसद ने स्पष्ट किया कि फिलहाल सरकारी कर्मचारियों के आठवेंवे वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं है।  
दरअसल, राज्यसभा में सांसद जावेद अली खान और रामजी लाल सुमन ने वित्त मंत्रालय से सवाल पूछे कि क्या यूनियन बजट 2025-26 में नए वेतन आयोग (New Pay Commission) के गठन को लेकर किसी प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। इस सवाल के जवाब में  केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा, फिलहाल 8वें वेतन आयोग के गठन को लेकर किसी तरह के प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now