Bank Holidays : नवंबर में 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुटि्टयों की लिस्ट
bank holiday list : अक्टूबर का महीना खत्म होने वाला है और इस बार नवंबर की शुरुआत दिवाली के त्योहार के साथ होगी। इस महीने कई अन्य त्यौहार भी हैं, जिससे सरकारी छुट्टियों की भरमार रहेगी। जिसके चलते सरकारी छुटि्टयों की भरमार है। अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई भी काम है तो बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें।

My job alarm - बैंक ग्राहकों के लिए एक जरूरी खबर है। त्योहारों का सीजन चल रहा है और ऐसे में सरकारी दफ्तरों और बैंकों में छुटि्टयां रहती हैं। यदि आपका बैंक से जुड़ा कोई भी काम है तो ब्रांच जाने से पहले हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें। दरअसल, 30 और 31 अक्टूबर को पूरे देश में दिवाली (Diwali) का त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन दिवाली के बाद भी नवंबर (bank holiday list november 2024) में कई महत्वपूर्ण त्योहार आएंगे, जैसे गोवर्धन, भाई दूज और छठ। इन सभी त्योहारों के कारण अलग अलग राज्यों में सार्वजनिक छुट्टियों की एक लंबी सूची होगी। इसलिए, यदि आपको इस त्योहारी माह में अपने बैंक से संबंधित कोई काम करना है, तो यह जानना महत्वपूर्ण है कि कब बैंक बंद रहेंगे।
नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?
1 नवंबर 2024 (शुक्रवार): दिवाली के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
2 नवंबर 2024 (शनिवार): दीपावली की छुट्टी।
3 नवंबर 2024 (रविवार): भाई दूज के अवसर पर बैंकों की छुट्टी।
9 नवंबर 2024 (शनिवार): दूसरे शनिवार की छुट्टी।
10 नवंबर 2024 (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी।
15 नवंबर 2024 (शुक्रवार): गुरु नानक जयंती के अवसर पर छुट्टी।
17 नवंबर 2024 (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी।
23 नवंबर 2024 (शनिवार): चौथे शनिवार की छुट्टी।
24 नवंबर 2024 (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी।
क्या छठ के अवसर पर बैंक रहेंगे बंद?
छठ पूजा के दौरान भी बैंक बंद (Bank Holiday) रहेंगे, लेकिन यह ध्यान रखना आवश्यक है कि सभी राज्यों में छुट्टी नहीं रहेगी। 7 नवंबर 2024 को उत्तर प्रदेश, सिक्किम, कर्नाटक, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में बैंक बंद (Rajasthan Bank Holiday List) रहेंगे। वहीं, 8 नवंबर 2024 को पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में बैंकों की छुट्टी होगी।
बैंक बंद होने पर कर सकते हैं ये काम
अगर आपके शहर में बैंक बंद (bank closed) है तो आप ड्राफ्ट जमा करना या चेक जमा करने जैसे काम नहीं कर सकते हैं, लेकिन अन्य बैंक संबंधित काम जैसे- कैश निकालना या लेनदेन करना आदि कर सकते हैं।
एटीएम (ATM) से नकद निकालना: यदि आपको तत्काल नकद की आवश्यकता है, तो आप एटीएम का उपयोग कर सकते हैं। अपने डेबिट कार्ड (debit card) के माध्यम से आप आसानी से नकद निकाल सकते हैं।
ऑनलाइन बैंकिंग: इंटरनेट बैंकिंग (Internet banking ) और मोबाइल बैंकिंग की मदद से आप पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, बिल का भुगतान कर सकते हैं और अन्य बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। यह एक सुविधाजनक विकल्प है, खासकर त्योहारों के समय में।
योजना बनाना: यदि आपको किसी महत्वपूर्ण लेनदेन या बैंकिंग कार्य के लिए योजना बनाने की आवश्यकता है, तो आप पहले से ही तैयारी कर सकते हैं। इस प्रकार, आपको बैंक की छुट्टियों से प्रभावित नहीं होना पड़ेगा।