My job alarm

7th Pay Commission: लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, ग्रेच्युटी लिमिट बढ़कर हुई 25 लाख रुपये

7th Pay Commission - कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी। दरअसल हाल ही में सरकार ने केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। कर्मचारियों की अधिकतम ग्रेच्युटी सीमा को 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है... सरकार की ओर से आए इस अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए इस खबर को पूरा पढ़ लें-

 | 
7th Pay Commission: लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, ग्रेच्युटी लिमिट बढ़कर हुई 25 लाख रुपये

My job alarm - (7th Pay Commission) सरकार ने केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। कर्मचारियों की अधिकतम ग्रेच्युटी सीमा को 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया गया है। यह वृद्धि उन कर्मचारियों के लिए लागू है जिन्होंने पेंशन का विकल्प चुना है।

नया नियम 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी होगा। इस फैसले में BSNL और MTNL के कर्मचारी भी शामिल हैं। यह कदम कर्मचारियों की वित्तीय सुरक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, और इससे सरकारी कर्मचारियों (government employees) को निश्चित रूप से लाभ होगा।

20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख ग्रेच्युटी लिमिट-

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DoPPW) ने 30 मई को एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की, जिसमें केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2024 से लागू होगी। (7th pay commission latest updates)

इस निर्णय का यह लाभ होगा कि कर्मचारी retirement के बाद अधिक वित्तीय सुरक्षा प्राप्त कर सकेंगे। यह बढ़ोतरी महंगाई भत्ते (DA) के मूल वेतन के 50% तक पहुंचने के समान है, जिसका अर्थ है कि जब DA इस स्तर पर पहुंचता है, तब सभी भत्तों में भी 25% की वृद्धि होती है। यह कदम कर्मचारियों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। (employees salary hike)

किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?

संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications, Ministry of Communications) ने BSNL और MTNL के कर्मचारियों के लिए यह ऐलान किया है। जिसमें ग्रेच्युटी की लिमिट बढ़ाकर 20 लाख रुपये के बजाय 25 लाख रुपये कर दी गई है। लेकिन इसमें वही कर्मचारी आएंगे जिन्होंने संयुक्त सेवा के लिए पेंशन का ऑप्शन चुना था, या जिनकी पेंशन सीसीएस (पेंशन) नियम 2021 के नियम 37 के मिलती है।

हालांकि अभी पेंशन या पारिवारिक पेंशन बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले फार्मूले में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को पहले से बनाए गए फार्मूले के मुताबिक ही पेंशन मिलती रहेगी।

ग्रेच्युटी क्या है?

ग्रेच्युटी (gratuity) किसी भी सरकारी कर्मचारी को दी जाने वाली एकमुश्त राशि है, जो उनकी सेवा के लिए प्रदान की जाती है। यह राशि रिटायरमेंट के समय पर दी जाती है, लेकिन कुछ मामलों में कर्मचारी रिटायरमेंट (employees retirement) से पहले भी ग्रेच्युटी का लाभ उठा सकते हैं। ग्रेच्युटी (gratuity) की अधिकतम सीमा पहले 20 लाख रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया गया है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को उनकी सेवा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना और उनके भविष्य को सुरक्षित करना है। ग्रेच्युटी कर्मचारी के समर्पण का प्रतीक है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now