My job alarm

Aaj Ka Mausam 27 December 2024 : इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, माइनस में जा सकता है पारा

Today Weather Forecast 27 December 2024 : मौसम विभाग द्वारा समय-समय पर मौसम के मिजाज को देखते हुए अपडेट जारी किया जाता है। हाल ही में जारी किये गए पुर्वानुमान (Today weather update) के मुताबिक देश के कुछ राज्यों में आने वाले समय में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। जिसकी वजह से इन राज्यों का पारा माइनस में भी जा सकता है। इनके अलावा देश के कुछ राज्यों में बर्फबारी होने की उम्मीद है। 

 | 
Aaj Ka Mausam 27 December 2024 : इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, माइनस में जा सकता है पारा

Trending Khabar TV (ब्यूरो) : देशभर में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में यहां पर आने वाले समय में कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है। जिसकी वजह से लोगों को कई मुश्किलों का समाना करना पड़ सकता है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में देश के अधिकतर इलाकों में बर्फबारी (mausam Ki khabar, 27 December 2024) होने की उम्मीद है। ऐसे में देश के अधिकतर राज्यों के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश होने का पुर्वानुमान है। आइए विस्तार से जानते हैं आपके राज्य के मौसम के बारे में। 

इन राज्यों में ओलावृष्टि की संभावना-


आईएमडी के पुर्वानुमान (IMD Weather Update) के मुताबिक 27 दिसंबर को मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य भारत के अधिकतर  के कुछ ओलावृष्टि होने की उम्मीद नजर आ रही है। इसके अलावा मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि बंगाल की खाड़ी से भी आने वाले समय में कुछ हवाएं आ सकती है। जिसकी वजह से मध्य भारत और दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR weather forecast 27 December 2024) में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पिछले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की उम्मीद है।

इन क्षेत्र में हल्कि बारिश होने की संभावना-


मौसम विभाग के पुर्वानुमान के मुताबिक 27-28 दिसंबर तक बंगाल की खाड़ी में हवाएं चल सकती है। जिसकी वजह से उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत और दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने की उम्मीद नजर आ रही है। माना जा रहा है कि 27 दिसंबर को मध्य प्रदेश (Madhya pardesh weather forecast 27 December 2024), पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मध्य भारत के कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना है। आने वाले दो से तीन दिनों तक पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में घना कोहरा (weather forecast 27 December 2024) छाया रह सकता है, जिसकी वजह से यहां के लोगों को भयानक ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज-


दिल्ली में सुबह के समय में शीतलहर और घना कोहरा (Delhi weather forecast 27 December 2024) छाया रहा सकता है जिसकी वजह से यहां पर तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके अलावा यहां पर पूरे शहर में ही विजिबिलिटी काफी कम हो गई। IMD का मानना है कि यहां पर न्यूनतम तापमान (Delhi weather Update 27 December 2024) में भी 10 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। जबकि कर्तव्य पथ, जनपथ, द्वारका और इंडिया गेट से मिले दृश्यों में भी घना कोहरे बने रहने की वजह से यहां पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। 


राजधानी में प्रदूषण की स्थिति-


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड  (central pollution control board) के आंकड़ों के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में सुबह AQI 335 दर्ज किया गया, जो वातावरण की बहुत खराब स्थिति को दर्शाता है। अन्य क्षेत्रों में AQI भी अच्छी स्थिति में नहीं है। कई क्षेत्रों में सांस लेना भी दूभर हो गया है। वाहनों व उद्योगों से निकलने वाले धुएं से भी हवा की गुणवत्ता बिगड़ रही है। आनंद विहार में AQI (AQI Delhi today) 350, अशोक विहार में 375, बयाना में 365 एक्यूआई रहा। यह शाम के समय थोड़ा सुधार में दिखाई देता है। अब दिल्ली व आसपास के इलाकों में बारिश होने के कारण प्रदूषण का स्तर सुधरा है। 

यूपी में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज -


मौसम विभाग द्वारा की गई जानकारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दो दिनों तक हुई बारिश के बाद बुधवार दोपहर को पूरे यूपी (UP Weather Update) में ही मौसम साफ रहा है। वहीं पिछले कुछ दिनों में यहां पर हल्की बूंदाबांदी होने की वजह से कोहरा छाया हुआ है। जिससे पिछले 48 घंटों में यूपी के तापमान में भी गिरावट देखनने को मिली है। आईएमडी के मुताबिक 27 दिसंबर से बारिश (UP Weather today) शुरू होने की वजह से यहां का मौसम साफ रह सकता है जिसकी वजह से यहां का मौसम साफ रहने की उम्मीद नजर आ रही है। लखनऊ में बारिश होने की वजह से तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now