My job alarm

Aaj ka mausam : उत्तर प्रदेश बिहार के लिए मौसम विभाग में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, 27 जिलों में होगी तगड़ी बारिश

Weather Updates : यूपी में मानसून एक बार फिर कहर बरपाता नजर आ रहा है। यूपी बिहार में मानसून अपने अंतिम चरण पर चल रहा है। अब हाल ही में मौसम विभाग ने यूपी, बिहार में भारी बारिश केा लेकर संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक इस दौरान यूपी (UP Ka Mausam), बिहार के , 27 जिलों में तगड़ी बारश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं यूपी के मौसम के बारे में।
 
 | 
Aaj ka mausam : उत्तर प्रदेश बिहार के लिए मौसम विभाग में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, 27 जिलों में होगी तगड़ी बारिश

MY Job Alarm : (UP Weather )यूपी में मौसम अपने अंतिम समय में कहर बरपाने लगा है। इस दौरान पूर्व से पश्चिम और दक्षिण से लेकर उत्तर तक बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई जिलों में मूसलाधार बारिश होने के चलते बाढ़ जैसी स्थिति आ गई है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने यूपी-बिहार (Kal Ka Mausam 26 August ) के 27 जिलों में मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। खबर में जानिए यूपी के मौसम के बारे में।

दिल्ली के मौसम का हाल


दिल्ली (Delhi Weather Forecast) में आज 26 अगस्त को एक बार फिर भारी बारिश के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आज 26 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। इस मूसलाधार बारिश से ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ सकती है। 

यूपी में मौसम का अपडेट


वहीं, बात करें यूपी के मौसम (UP Ka Mausam) की तो यूपी में तूफानी बारिश के चलते एक बार फिर से लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान यूपी के मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, बरेली, पीलीभीत, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, शाहजहांपुर, बहराइच, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती में मूसलाधार बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। हालांकि इस दौरान आकाशीय बिजली और वज्रपात (IMD Rain Alert)को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।


कैसा रहेगा बिहार का मौसम


बिहार के मौसम (Bihar Weather Forecast)पर गौर करें तो बिहार में बारिश से मुश्किलें कम नहीं होने वाली है। बिहार में आज 26 अगस्त को एक बार फिर से बारिश का कहर देखने को मिलने वाला है। इस दौरान बिहार के पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, गया, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, पूर्णिया, मधेपुरा, किशनगंज और कटिहार में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान लोगों ने सतर्क रहने की सलाह दी है।


उत्तराखंड का मौसम


उत्तराखंड (Uttrakhand Ka Mausam)में आज 26 अगस्त को एक बार फिर मूसलाधार बारिश देखने को मिलने वाली है। मौसम विभाग  के मुताबिक चमोली, पिथौरागढ़ा, बागेश्वर, नैनीताल, पौरी गढ़वाल, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर में मूसलाधार बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है।
  


शहर    अधिकतम तापमान     न्यूनतम तापमान


दिल्ली का तापमान    30°C            27°C
मुंबई का तापमान    28°C             26°C
कोलकाता का तापमान    32°C       27°C
चेन्नई का तापमान    36°C              27°C
पटना का तापमान    32°C             28°C
रांची का तापमान    28°C              22°C
लखनऊ का तापमान    30°C        27°C
भोपाल का तापमान    27°C           23°C
जयपुर का तापमान    29°C          26°C
देहरादून का तापमान    27°C        22°C


 

हिमाचल के मौसम का हाल


अन्य राज्यों में भी बारिश का कहना देखने को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Ka Mausam)में आज 26 अगस्त के लिए बारश को लेकर कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में चंबा, कांगड़ा, लाहौल स्पीति का नाम शामिल हैं। इसके साथ ही कुल्लू और मंडी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

कैसा रहेगा एमपी का मौसम


मध्य प्रदेश (MP Weather Forecast)के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अशोकनगर, शिवपुरी, अगर मालवा, डिंडोरी, शिवपुर कला, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर में तेज बारिश के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है। इस दौरान लोगों को थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है।

कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम


राजस्थान के मौसम (Rajastha Ka Mausam) की बात करें तो राजस्थान में 5 से अधिक जिलों में आज 26 अगस्त को मूसलाधार बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान मूसलाधार बारिश के चलते लोगों की मुसीबत बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक उदयपुर, जालोर, सिरोही, चुरू, झुंझुनू, अलवर में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दौरान लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now