Kal Ka Mausam : कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

My job alarm - (Weather Update) देशभर में ठंड का प्रकोप बढ चुका हैं। इस कडी में उत्तर भारत पुरी तरह से ठंड की गिरफ्त में आ चुका हैं। बता दें कि देश के ज्यादातर हिस्सों में ठंड के साथ साथ शीत लहर का भी अलर्ट जारी किया गया हैं। ठंड के मामले में मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार भारत के उत्तर-पश्चिमी और मध्य हिस्से सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने 17 दिसंबर (kal ka mausam) को भारत के कई क्षेत्रों में शीत लहर और घने कोहरे का पुर्वानुमान दिया हैं। इसके साथ साथ नागरिकों को मौसम की मार से बचकर रहने के लिए आगाह किया जाता हैं। क्योंकि कुछ ही दिनों में कईं राज्यों का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया हैं।
भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी (India Meteorological Department) ने पुर्वानुमान से बताया हैं कि मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर से लेकर हालात ज्यादा गंभीर देखने को मिल सकते हैं। जबकि हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, जम्मू कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद (Weather) , हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, विदर्भ, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ और तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सर्द दिन की भविष्यवाणी की गई है।
बता दें कि भारत देश में शीतलहरों का मुख्य कारण खासकर उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में हिमालय से आने वाली ठंडी हवाएं होती हैं। इसी के साथ भारतीय मौसम विभाग शीतलहर की घोषणा तब करता है जब, मैदानी इलाकों (Delhi Weather) में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या उससे कम हो जाए और यह सामान्य से 4.5 डिग्री से अधिक कम हो, या जब तापमान 0 डिग्री से नीचे चला जाए। इसी पुर्वानुमान के साथ जनता को सचेत रहने का आग्रह किया गया हैं।
दिल्ली में कोहरे की भविष्यवाणी -
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में पारा 5 डिग्री सेल्सियस के साथ दर्ज किया गया । बता दें कि सोमवार को दिल्ली में कडकती ठंड का प्रकोप भरपाया। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री कम 4.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD Weather update) के अनुसार, सोमवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। IMD ने कहा कि राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। साथ ही कोहरे की भविष्यवाणी भी की गई है।
हरियाणा का कैसा हाल?
राजधानी दिल्ली के पडोसी राज्य हरियाणा के हिसार में 1.7 डिग्री सेल्सियस और नारनौल में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भिवानी में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 5.6 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 5.2 डिग्री सेल्सियस और अंबाला में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके चलते ठंड का कहर इन जिलों में टुट पडा हैं।
नीचे टेबल में देखिए भारत के 9 अहम शहरों का तापमान
शहर का नाम | तापमान |
दिल्ली | 5 डिग्री सेल्सियस |
मुंबई | 22 डिग्री सेल्सियस |
चंडीगढ़ | 7.2 डिग्री सेल्सियस |
लखनऊ | 8 डिग्री सेल्सियस |
भोपाल | 15 डिग्री सेल्सियस |
पटना | 15 डिग्री सेल्सियस |
जयपुर | 8 डिग्री सेल्सियस |
श्रीनगर | -2.4 डिग्री सेल्सियस |
लद्दाख | -7.4 डिग्री सेल्सियस |