My job alarm

दिल्ली-NCR के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

Weather Update : आज 27 दिसंबर शुक्रवार के दिन दिल्ली-NCR के मौसम को लेकर IMD ने बड़ा अपडेट जारी किया है। आज सुबह से ही कई इलाकों में  रूक-रूक कर हो रही बारिश का दौर चला आ रहा है। आइए खबर के माध्यम से जानते है की आने वाले दिनो में कैसा रहने वाला है आपके यहां का मौसम...
 | 
दिल्ली-NCR के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

MY JOB ALARM : पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण बीते कुछ दिनों से ठंड बढ़ती ही जा रही है। देश भर के कई इलाकों में बारिश का दौर चला हुआ है। खासकर दिल्ली-NCR में आज सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही है। ऐसे में मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनो के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। आइए खबर में जानते है की आने वाले दिनों में क्या रहेंगे मौसम के हालात...


दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से मौसम का मिजाज (Delhi-NCR Weather) पूरी तरह बदल चुका है। सुबह से जारी बारिश के चलते दिल्ली एनसीआर में ठंड बढ़ गई है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश  के भी कई जिलों में आज बारिश के साथ औले गिरे है जिनकी वजह से तापमान में कमी आने  की पूरी -पूरी संभावना है। देखा गया है की आज पूरे दिन देश के कई इलाकों (kal ka mausam) में रूक-रूक कर हो रही बारिश और औलावृष्ठि हुई है। इतना ही नहीं, IMD का यह भी अनुमान है कि 28 दिसंबर यानी शनिवार को भी हल्की से लेकर मध्यम स्तर तक की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मौसम में आए इस बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ को बताया है। अनुमान है कि बारिश की वजह से दिल्ली एनसीआर के (mausam ke taja update) इलाकों में आने वाले दिनों में ठंड बढ़ सकती है तथा पारा और नीचे गिर सकता है। इस दौरान सुबह शाम तेज हवाएं ठंड को और बढ़ा सकती है।


आने वालें तीन दिनों तक कुछ ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम


आज की रिमझिम बारिश को देखने के साथ-साथ IMD द्वारा जारी किए गए एक अपडेट से यह भी पता चलता है की शनिवार को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर तक रुक-रुक कर एक या दो बार हल्की बारिश होती रहेगी। उसके बाद आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हालांकि IMD ने शनिवार और रविवार को लेकर बारिश का अलर्ट (kal kaisa rahega mausam) भी जारी किया है। इसके अलावा रविवार के मौसम की बात करें तो  IMD का अंदाजा है कि रविवार को दिल्ली-NCR के कई इलाकों में सुबह बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। 
 

उत्तर भारत का मौसम


उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे  हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश  में मौसम ने आज अपना कड़ा रूख दिखाया है। इन राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ भारी मात्रा में औलावृष्ठि हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 28 दिसंबर को भी राज्य में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। अंदाजा लगाया जा रहा है की पहाड़ी इलाकों जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड़ और जम्मु कश्मीर में भी और भी बर्फबारी हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now